पिछले एक वर्ष में 25000 ईसाईयों और मुस्लिमों की घर वापसी

पिछले एक वर्ष में 25000 ईसाईयों और मुस्लिमों की घर वापसी

विहिप के महासचिव मिलिंद परांदे ने बताया

विश्व हिन्दू परिषद के एक वरिष्ठ नेता मिलिंद परांदे ने शनिवार को कहा कि संगठन ने 2018 में 25 हजार मुसलमानों और ईसाइयों को पुन: हिंदू धर्म में धर्मांतरित किया। परांदे विहिप के महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि “घर वापसी” का अभियान देशभर में नियमित रूप से चलाया जाता है। यह इसी का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि 2018 में 25 हजार मुसलमानों और ईसाइयों का पुनर्धर्मांतरण कराया गया। 2019 के आंकड़ों का अभी संकलन किया जाना बाकी है। परांदे ने कहा कि धर्मांतरण एक ‘राष्ट्रीय समस्या’, ‘देश पर हमला’ और ‘लोगों को बांटने की साजिश’ है। उन्होंने कहा कि विहिप एक विधेयक चाहता है जो दूसरे धर्म के लोगों के धर्मांतरण को मुश्किल बनाए। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विहिप को सर्वोच्च अदालत से ‘सकारात्मक फैसले’ की उम्मीद है क्योंकि सभी “पुरातात्विक साक्ष्य” अयोध्या में राम मंदिर के अस्तित्व का समर्थन करते हैं। परांदे ने यह भी कहा कि “देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित” करने के लिये नागरिकता विधेयक में संशोधन की जरूरत है।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta