
श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु महालक्ष्मी नगर महिला भजन मंडल ने 1.21 लाख की राशि समर्पित की
इंदौर
श्रीराम के भजन गाते गाते राम के भव्य मंदिर निर्माण में हम सहभागी बन रहे हैं, यह हमारा सौभाग्य है। हमारा जीवन धन्य हो गया। ऐसे विचार प्रकट करते हुए महालक्ष्मी नगर महिला भजन मंडली द्वारा प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु 1,21,111रु. की निधि समर्पित की। निधि का चेक छत्रसाल नगर माननीय संघचालक श्री आदित्यनाथ झा ने ग्रहण किया।
राशि भेंट करते हुए मंडल प्रमुख कुसुम भदौरिया ने कहा कि निर्माण में एक ईंट हमारे महिला मंडल परिवार की भी लगेगी। यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर है। श्री रामजी से भारत की पहचान हैं। यह सौभाग्य है कि मंदिर का निर्माण जनसहयोग से प्रारंभ हो रहा है और उसमें गिलहरी की तरह हमें अपना योगदान देने का सौभाग्य मिला हैं।
श्रीमती बैकुंठी शर्मा ने भव्य राम-मंदिर निर्माण पर सभी को बधाई देते हुए कहा ‘हमें विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा’।
इस पुनीत अवसर पर संतोष सिसौदिया, सुशीला चौबे, ममता शुक्ला, अनिता शर्मा,नीलम लखवानी, मनु शर्मा, अर्चना जोशी, रेणुका भाटी, स्नेहलता पाठक, शकुंतला शर्मा, अलका अरोरा, दीपा हेमंत शर्मा, अरुणा जोशी, अन्नू पुराणिया, सविता ठाकुर, सरोज गौर, पदमा शुक्ला, पिंकी सिंह, राज सुहाने, महेश जोशी, अर्जुन गौड़, अभय दवे, ओपी लश्करी, आनंद जसवानी, गोपाल जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
No Comment