महाराष्ट्र में हिन्दू धर्म की आलोचना कर बनाया जा रहा था ईसाई

महाराष्ट्र में हिन्दू धर्म की आलोचना कर बनाया जा रहा था ईसाई

तीन को किया पुलिस ने गिरफ्तार

ठाणे
महाराष्ट्र में हिन्दू धर्म की आलोचना करके बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, महाराष्ट्र के ठाणे में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम मारुति देवनूर, अमर गौतम और अजय वदवाव हैं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नापोली थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक दिसंबर को भिवंडी नगर में धर्मपरिवर्तन कराने के उद्देश्य से गए थे। उन्होंने वहां हिन्दू धर्म के देवताओं के विरुद्ध अनर्गल बातें कहीं और ईसाई धर्म अपनाने की बाते करने लगे। इसके बाद पुलिस को इनकी शिकायत की गई।
ईसाई बनने के लिए ईनाम मिलने का लालच भी दिया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि धर्म परिवर्तन करने पर इनाम दिया जाता है। इनाम का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह भी कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि ये लोग कब से इस काम में लगे थे।
आते रहे हैं इस तरह के मामले
भारत में ईसाई मिशनरीज और उनसे जुड़े संगठनों पर धर्मांतरण के आरोप नए नहीं हैं। देश के बड़े भू-भाग में इसके माध्यम से धार्मिक संतुलन बिगाड़ दिया गया है। इसके माध्यम से मुख्य रूप से कमजोर लोगों को इसका शिकार बनाया जाता है। धर्म परिवर्तन के मामलों में कई बार पहले भी पादरियों तक की गिरफ्तारी हो चुुकी है। देश के जनजातीय बहुल क्षेत्र लंबे समय से इसके शिकार रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडीसा और झारखंड शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के स्टेट लॉ कमीशन ने धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार से कड़े कानून की मांग की है।
उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति आदित्यनाथ मित्तल और सचिव सपना त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस सिलसिले में एक रिपोर्ट सौंपी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में बड़े पैमाने पर पहचान छिपाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। स्टेट लॉ कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी में गरीब हिंदुओं और खास तौर पर एससी/एसटी को लालाच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जबरन धर्मांतरण कराए जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य विधि आयोग ने योगी सरकार से कानून बनाने की सिफारिश की है। योगी सरकार कानून लाने की तैयारी कर रही है।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta