राम मंदिर का काम पूरा, जनसंख्या नियंत्रण कानून आने के बाद राजनीति से संन्यास ले लूंगा

राम मंदिर का काम पूरा, जनसंख्या नियंत्रण कानून आने के बाद राजनीति से संन्यास ले लूंगा

राम मंदिर और जनसंख्या नियंत्रण कानून ही मेरे राजनीतिक जीवन के लक्ष्य, बोले गििरराज सिंह

कटिहार
एक बार सत्ता में आने के बाद सामान्यत: नेता उसे छोड़ना नहीं चाहते हैं लेकिन बिहार से आने वाले गिरिराज सिंह इस भीड़ में अलग दिखाई देते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि राजनीति से संन्यास लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा है कि वे जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कानून लागू होने के बाद वह संन्यास ले लेंगे। मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण उनके राजनीतिक करियर के दो मुख्य लक्ष्य हैं। जिनमें से एक सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद लगभग पूरा हो गया है, दूसरे के पूरा होते ही वे राजनीति छोड़ देंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मेरा काम पूरा हो गया है। मेरे जैसे लोगों के रिटायर होने का समय आ गया है। जनसंख्या नियंत्रण का कानून लागू होने के बाद मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।’


मंत्री सिंह सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं और उनके ट्वीट्स हजारों की संख्या में रीट्वीट किए जाते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया में उनके नाम का क्रेज देखते हुए उनके कईं फेक एकाउंट भी चल रह हैं। वे पहले भी कई बार जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग कर चुके हैं। पिछले महीने भी उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रम में भाग लिया था और कहा था कि देश में बढ़ती जनसंख्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम पर असम सरकार को धन्यवाद देते हुए ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से पूछा कि क्या उनकी नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है? गिरिराज ने ट्वीट कर कहा था, ‘बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम क्या सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है… क्या ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया इत्यादि देशों में इस्लाम नहीं है जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय किए गए हैं।’


केंद्रीय मंत्री ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख तथा सांसद बदरुद्दीन अजमल के एक कथित बयान के संदर्भ में यह ट्वीट किया है। अजमल ने असम सरकार द्वारा दो से ज्यादा बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरी न देने सम्बन्धी प्रस्तावित कानून पर कहा था कि सरकार मुसलमानों को नौकरी न देने के लिये यह प्रस्ताव लायी है लेकिन मुस्लिम किसी की नहीं सुनेंगे और संतानोत्पत्ति जारी रखेंगे। गिरिराज ने कहा था, ‘1951 में देश की जनसंख्या 36 करोड़ थी जो अब 137 करोड़ हो गई है और हर साल दो करोड की जनसंख्या वृद्धि हो रही है. असम सरकार को धन्यवाद देता हूं कि जो काम हिंदुस्तान में बहुत पहले हो जाना चाहिए था, वहां की सरकार वो कर दिखाया।’ गिरिराज सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने के अभियान भी सोशल मीडिया पर चलते रहते हैं।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta