जिन पाकिस्तानी हिन्दुओं को राजस्थान सरकार ने निकाला उन्हें केन्द्र ने बचाया

जिन पाकिस्तानी हिन्दुओं को राजस्थान सरकार ने निकाला उन्हें केन्द्र ने बचाया

राजस्थान सरकार ने वर्षों से भारत में रह रहे पाकिस्तानी हिन्दुओं को वापस भेजने के आदेश दिए थे, उन्हें केन्द्र सरकार ने भारत की नागरिकता दे दी है

नई दिल्ली
पाकिस्तान से भारत आए 21 अन्य हिन्दू विस्थापितों को राजस्थान में नागरिकता मिल गयी। जयपुर जिला कलेक्टर ने वर्षों से रह रहे हिन्दू विस्थापितों को नागरिकता प्रदान की, नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने के बाद आंखें छलक उठीं तथा भारत माता की जय का नारा लगाया। ये सभी लोग पाकिस्तान के बिगड़ते हालात और अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों से परेशान होकर अपनी जान बचाकर यहां आए थे। संभागीय आयुक्त के.सी. वर्मा और जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने भारत गणराज्य की नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपे। दो माह में 35 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई है। 28 अन्य पाकिस्तानी प्रवासियों ने भी भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है और उसके लिए प्रक्रिया चल रही है, इसके अलावा 63 अन्य मामलों में भी जांच हो रही है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान सरकार के उस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई थी, जिसमें पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों को वापस भेजने की बात कही गई थी। विदेशियों के प्रत्यर्पण के सम्बन्ध में गृह मंत्रालय ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई थी। अशोक गहलोत सरकार ने हिन्दुओं के लिए भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाने का आदेश दिया था।


सोनिया करीब 19 साल पहले अपने माता पिता के साथ पाकिस्तान से जान बचाकर भारत आई थी, आज 19 साल बाद आंखों में फिर से आंसू हैं, लेकिन फर्क इतना है कि इस बार खुशी के आंसू हैं। पाकिस्तान से आने के पश्चात तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात तो दूर अपना बैंक खाता तक नहीं खोल पा रही थी, लेकिन 19 साल बाद आज नागरिकता को लेकर सरकारी जांच प्रक्रिया समाप्त हो गई और भारतीय नागिरक होने का प्रमाण पत्र मिल गया।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta