1111 फीट का होगा अयोध्या में राम मंदिर, कराची से नजर आएगी लाइट

1111 फीट का होगा अयोध्या में राम मंदिर, कराची से नजर आएगी लाइट

बोले राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती, रामलला के मंदिर निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती।

अयोध्या
अयोध्या आंदोलन से जुड़े रहे राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रामविलास दास वेदांती ने कहा है कि श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का शिखर 1,111 फुट ऊंचा होगा। मंदिर के शिखर पर लगी लाइट इस्लामाबाद और कराची से दिखाई देगी। श्री वेदांती ने कहा कि पुर्नविचार याचिकाएं खारिज होंगी और मंदिर का निर्माण कोई ताकत नहीं रोक सकती है।


रामविलास दास वेदांती ने कहा कि मैंने पूर्व में भी कहा था कि राम मंदिर का निर्माण क्रमवार होगा। वहीं ट्रस्ट विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा ये मीडिया की देन है वेदांती ने आगे कहते हैं कि ट्रस्ट को लेकर साधु संतों में किसी तरह का विवाद नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि निर्माण के लिए बनाए जाने वाली ट्रस्ट का अध्यक्ष रामानंद संप्रदाय का होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास का ट्रस्ट में रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के निर्धारित मॉडल पर ही राम मंदिर का निर्माण होगा। लेकिन यह मॉडल नया होगा।


दूसरे पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका पर वेदांती ने कहा, हाथी चलता रहता है कुत्ते भोंकते रहते हैं।’ उन्होंने कहा कोई भी पुनर्विचार याचिका स्वीकार नही होगी। रामलला के मंदिर निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती। इससे पहले नमहंत सुरेश दास ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यकाल में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर महंत सुरेश दास ने दावा किया कि इसमें विश्व हिन्दू परिषद, निर्वाणी अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा और दिगंबर अखाड़ा भी शामिल रहेगा।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार की सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में योगी सरकार अयोध्या का कायाकल्प बदलने के लिए बड़ा निर्णय ले सकती है। इस बैठक में अयोध्या नगर निगम की सीमा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। साथ ही अयोध्या नगर निगम का विस्तार कर उसमें 41 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हो सकता है।
अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस प्रस्ताव को काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में 16 नई नगर पंचायतें बनाने और 4 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार करने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta