अयोध्या में चार महीने में बन जाएगा आसमान छूता राम मंदिर

अयोध्या में चार महीने में बन जाएगा आसमान छूता राम मंदिर

मित शाह ने झारखंड के पाकुड़ में की रैली, शाह ने बताया राम मंदिर निर्माण का समय

पाकुड़ (झारखंड)
झारखंड के पाकुड़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की अवधि भी तय कर दी। अमित शाह ने कहा कि चार महीनों के अंदर आसमान को छूता हुआ भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है।


मित शाह ने कहा, ‘अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया। सौ वर्षों से दुनियाभर के भारतीयों की मांग थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। अब भव्य राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। यह कांग्रेस पार्टी न तो विकास कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है, न देश को सुरक्षित कर सकती है, न देशी की जनता की जनभावनाओं को सम्मान कर सकती है।’ इसके अलावा रैली में अमित शाह ने कहा कि ये भूमि वीरों की भूमि है और सबसे पहले अंग्रेजों को देश छोड़ने की किसी ने चेतावनी दी तो इसी भूमि ने दी थी। उन्होंने कहा कि संथाल हूल की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते यहां के आदिवासियों ने बलिदान दिया और अंग्रजों के दांत खट्टे करने का काम किया। साथ ही उन्होंने मीर जाफर के कृत्यों को उजागर करते हुए कहा कि उसके जैसा कोई प्रतिनिधि चुनकर न आ जाए।


अमित शाह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार करते हुए कहा कि झारखंड में जबरन धर्म परिवर्तन बड़ा मुद्दा था और बीजेपी की सरकार आने के बाद रघुबर दास ने जबरन धर्मांतरण को बंद करके आदिवासियों की सहायता करने का काम किया है।


अटल ने बनाया और मोदी ने किया विकास’
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वर्षों तक झारखंड के युवा लड़ते रहे लेकिन जबतक कांग्रेस का शासन रहा तबतक झारखंड की रचना नहीं हुई। जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तो उन्होंने झारखंड का निर्माण किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को संवारने का काम किया।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta