इस बार संघ के विजयदशमी उत्सव में केवल 50 स्वयंसेवक होंगे, कोई अतिथि भी नहीं बुलाए गए हैं इस बार

इस बार संघ के विजयदशमी उत्सव में केवल 50 स्वयंसेवक होंगे, कोई अतिथि भी नहीं बुलाए गए हैं इस बार

कोरोना का असर, ऑनलाईन सुना जाएगा सरसंघचालक का उद्बोधन

नागपुर

कोरोना का असर इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी उत्सव पर भी पड़ेगा। इस बार का आयोजन परंपरागत तरीके के स्थान पर बहुत सीमित होगा। बताया गया है कि इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के अलावा केवल 50 स्वयंसेवक भाग लेंगे।

आयोजन के बारे में बताया गया है कि इस बार के आयोजन में कोई भी विशेष अतिथि भी नहीं होगा। 25 अक्टूबर को सुबह आठ बजे होने वाले आयोजन में केवल सरसंघचालक जी का संबोधन होगा। इस संबोधन के सोशल मीडिया पर लाईव स्ट्रीम किया जाएगा।

इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से संघ के विजयदशमी उत्सव को दूरदर्शन सहित अनेक चैनल भी लाइव दिखाते आए हैं। क्योंकि इस संबोधन में संघ के भविष्य की गतिविधियों की रुपरेखा सामने आती है। इसके अलावा कईं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी संघ का दृष्टिकोण सामने आता है।

व्यास सभागृह में होगा आयोजन

इस तरह से इस बार विजय दशमी उत्सव पर हमेशा स्वयंसेवकों से भरा रहने वाला रेशम बाग मैदान खाली रहेगा। आरएसएस के नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महामारी के कारण इस साल सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को यहां संघ मुख्यालय में व्यास सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में केवल 50 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

ekatma

Related Posts

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta