वाराणसी में संघ का शाखा कुंभ, 110 जगहों से स्वयंसेवक पहुंचे

वाराणसी में संघ का शाखा कुंभ, 110 जगहों से स्वयंसेवक पहुंचे

नारी सुरक्षा का संदेश और संकल्प के साथ समाज के साथ जुड़ाव और मिलन का संदेश दिया

वाराणासी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघं काशी महानगर उत्तर भाग की ओर से शाखा कुंभ का आयोजन किया गया था। इसमें काशी के 110 स्थानों से संघ कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे। यहां सभी ने योग, खेल, ध्यान शिविर में हिसा लिया।
काशी उत्तर भाग के प्रचारक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक घण्टे के कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना संचार करना मकसद था। शिवपुर,महमूरगंज, दशाश्मेध, सोनारपुरा, वरुणा पार से युवा बुजुर्ग सभी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मन के स्वस्थ राष्ट्र का विकास कैसे निर्माण हो इसका प्रयास किया गया। इसके अलावा सूर्य नमस्कार मनुष्य के लिए क्यों आवश्यक है, इसको भी प्रशिक्षुकों ने करके बताया।


इस आयोजन का उद्देश्य यह बताना था कि संघ शाखा निरंतर शक्ति आराधना हैं, राष्ट्र की नव चेतना के जागरण की साधना है। इसके माध्यम से संघ की गतिविधियों से खासकर युवाओं को जोड़ने के अभियान का शुरू किया गया है। इसे नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।
इसमें बीएचयू के दो हजार शिक्षक और छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में सभी शाखाओं ने अपने ध्वज के साथ एक घंटे का नियमित दैनिक कार्यक्रम किया। इसमें नारी सुरक्षा का संदेश और संकल्प के साथ समाज के साथ जुड़ाव और मिलन का संदेश दिया गया। दक्षिण के शाखा कुंभ को क्षेत्र प्रचारक अनिल जी व उत्तरी के स्वयंसेवकों को प्रांत प्रचारक रमेश जी संबोधित किया।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta