अब मदरसों में भी महामारी…

अब मदरसों में भी महामारी…

कानपुर और सहारनपुर के मदरसों के छात्र निकले कोरोना पॉजीटिव, तबलिगीयों ने दी थी तालीम

कानपुर, सहारनपुर व संत कबीर नगर


उत्तर प्रदेश के कानपुर में अचानक से कऱ्ना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके पीछे यहां के तीन मदरसों को बताया जा रहा है। कानपुर के हॉटस्पॉट में स्थित इन मगरसों के चालीीस छात्र कोरोना पॉजॉटिव मिले हैं। इसके अलावा सहारनपुर के देवबंद स्थित दारुल उलूम मदरसे के एक छात्र ने संत कबीर नगर स्थित अपने परिवार के 19 सदस्यों को कोरोना वायरस दिया है। खास बात ये है कि इन छात्रों को कोरोना का संक्रमण देने के पीछे भी तबलीगी हैं। क्योंकि मरकज से निकले जमातियों ने इन बच्चों को पढ़ाया था और इनके साथ भोजन भी किया था।


कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। इसके चलते शहर में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। कोरोना संक्रमित मामलों में सबसे अधिक वो छात्र हैं, जो तालीम हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों से मदरसों में आए थे। शहर में अब तक 3 मदरसों से 56 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इन छात्रों की उम्र 10 से 20 साल के बीच है। संक्रमित छात्र बिहार, झारखंड व कोलकाता के रहने वाले हैं।

ये मदरसे हैं कानपुर के नौबस्ता का हिदायतुल्लाह मदरसा, जाजमऊ के अशरफाबाद मदरसा, कुलीबाजार और कर्नलगंज मदरसा। सभी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कॉरंटाइन किया गया है। इनमें कुली बाजार के मदरसे में 42 मदरसा छात्रा कोराना पॉजिटिव तो नौबस्ता के मछरिया इलाके में स्थित मदरसे से बिहार के रहने वाले 8 छात्र पॉजिटिव हैं । जाजमऊ में स्थित मदरसे से 6 छात्र पॉजिटिव निकले हैं।


जमातियों के संपर्क में हुए पॉजिटिव


दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद जमाती शहर की विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में ठहरे थे। ये जमाती इन मदरसों में दीनी तालीम देने के लिए जाते थे। मरकज के जमातियों के संक्रमित होने के बाद कानपुर में भी जमाती पॉजीिटव पाए गए। जिसके बाद उनके सम्पर्क मे रहने वाले लोगों की जांच की गई थी। जिलाधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी का कहना है कि इन मदरसों के सभी छात्र क्वारेंटाइन हैं और इनका इलाज किया जा रहा है। अभी भी मदरसों से छात्रों के संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।


देवबंद दारुल उलूम के 9 छात्र पॉजिटिव

सहारनपुर से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक संस्था दारुल उलूम देवबंद के भी नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है क्योंकि इस मदरसे में सैंकड़ों छात्र अध्ययन करते हैं। सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 166 तक पहुंच गयी है। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही अब भी सैकड़ों लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

देवबंद दारुल उलूम के 9 छात्र में से आठ छात्र अफगानिस्तान के हैं तो वहीं एक छात्र रामपुर स्टेट का बताया गया है। देवबंद नगर की अगर हम बात करें तो देवबंद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 81 हो गई है। हालांकि सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा देवबंद नगर व गंगोह को पहले ही पूरी तरह से सील किया जा चुका है। वही दारुल उलूम देवबंद के जिन छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जांच करने के बाद पता लगा कि यह छात्र पहले से ही क्वॉरंटीन किये जा चुके हैं। ये सभी देवबंद नगर के जामिया तिब्बिया, मदनी हॉस्पिटल सहित अन्य जगहों पर क्वॉरंटीन हैं।
इस मामले में उपजिलाधिकारी देवबंद देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग दारुल उलूम के अन्य छात्रों की भी जांच करवाने की तैयारी कर रहा है।


देवबंद से लौटे छात्र के 19 परिजन पॉजिटिव


प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में देवबंद से लौटे एक छात्र के परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित छात्र असदुल्ला के परिवार के 29 सदस्यों के नमूने गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। यह परिवार जिले के मगहर में रहता है। शुक्रवार की आधी रात के बाद आई जांच रिपोर्ट में 19 सदस्य संक्रमित पाए गए। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम, एसपी और स्वास्थ्य विभाग ने मगहर में डेरा डाला है। पूरे नगर पंचायत मगहर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। डीएम ने कहा है कि सभी संक्रमितों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इतने मामले सामने आने के बाद अब इस क्षेत्र में लोगों में घबराहट हैं। इसे देखते हुए अब यहां पर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।

ekatma

Related Posts

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

मुस्लिम बहुल 12 बूथों पर तो 10 दस वोट भी नहीं मिले भाजपा को

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

बद्रीनाथ मे ईद की नमाज पर लगी रोक, 40 KM दूर जाकर जोशीमठ मे नमाज़ अदा करेंगे मुस्लिम

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

तमिलनाडु में अब निकलेगा संघ का पथ संचलन, सरकार के मना करने के बाद हाई कोर्ट ने दी अनुमति

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

हिन्दू लड़के से शादी करने वाली जीनत को परिजनों ने बनाया बंधक, जबरन करा रहे निकाह, वीडियो बना मांगी मदद

1 Comment

Comments are closed.

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta